सीतानगर बांध के डूब क्षेत्र में चार महीने से फंसे गौवंश का रेस्क्यू, वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति के गौसेवकों ने बचाई बेजुबानों की जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतानगर बांध के डूब क्षेत्र में चार महीने से फंसे गौवंश का रेस्क्यू, वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति के गौसेवकों ने बचाई बेजुबानों की जान

दमोह

जिले के चैनपुरा नरसिंहगढ़ क्षेत्र में स्थित सीतानगर बांध के डूब क्षेत्र में पिछले करीब चार महीनों से फंसे कई गौवंश को आखिरकार सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति के गौसेवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया और बेजुबान गौमाताओं को नया जीवन दिया।

 

जानकारी के अनुसार, सीतानगर बांध में लगातार पानी का स्तर बढ़ने के कारण कई गौवंश पानी के बीच बने टापुओं पर फंस गए थे। चार महीने से अधिक समय से ये बेजुबान पशु वहां जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। पानी से चारों ओर घिरे होने के कारण उनका बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया था।

जैसे ही वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति के गौसेवकों को इस गंभीर स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित किया और गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। प्रशासन के सहयोग से SDRF की वोट (बोट) की मदद ली गई, जिसके माध्यम से गौसेवकों ने पानी के बीच पहुंचकर फंसे हुए समस्त गौवंश का रेस्क्यू किया।

इस दौरान गौसेवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बेजुबान गौवंश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। लंबे समय से पानी के बीच फंसे गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालने के इस कार्य में वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका

रही।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail