पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण, आपातकालीन तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण, आपातकालीन तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि(IPS) द्वारा शुक्रवार को स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी ली गई और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

 

दमोह

परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी शासकीय वाहनों का गहनता से जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने वाहनों के रखरखाव और उनमें उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों व वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिस वाहनों में पर्याप्त संख्या में हेलमेट, दंगा नियंत्रण सामग्री एवं अन्य आवश्यक आपातकालीन संसाधन हर समय उपलब्ध रहने चाहिए।

निरीक्षण के उपरांत परेड द्वारा अनुशासित ढंग से आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड एवं मार्च पास्ट के पश्चात पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं जवानों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने जवानों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सभी जवानों की समस्याओं का उचित निराकरण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय सहित जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों से आया पुलिस बल प्रमुख रूप से उपस्थित रहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail