स्वदेशी मेला तृतीय दिवसः संगीतमय भक्ति भजनों से गूंजा मेला परिसर, स्कूली छात्रों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा
मंचीय कार्यक्रमों के साथ प्रतिदिन हो रही प्रतियोंगिताओं में शामिल हो रहे छात्र और सामाजिक संगठन

दमोह
स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नगर के तहसील मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला 2026 के तृतिय दिवस परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां सम्पन्न हुई। इस दौरान जिले भर के सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय संगठनों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए मेले में स्वदेशी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं की झलक दिखाई
संगीतमय भजनों की गूंज
तृतिय दिवस रविवार के प्रमुख आयोजनों में दोपहर को संगीतमय भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमति मीना पाठक के नेतृत्व में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आई भजन मंडलियों ने देशी और विदेशी वाद्ययंत्रों की धुन पर मधुर भजनों की प्रस्तुति में कला, संगीत और परंपरा का अद्भुत मेल देखने को मिला और इन भजनों को शब्दों में भी संगीत मंडली ने द्वारा ही पिरोया गया था। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमति किरण गोस्वामी, डाॅ मोनिका पालीवाल, श्रीमति मनोरमा रतले, श्रीमति ऋतु अग्रवाल, काव्या मिश्रा की उपस्थिति में व भजनों की प्रस्तुतियों ने निर्णायकों सहित उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में शहरी क्षेत्र में प्रथम स्थान श्रीजी मंडल, द्वतीय शिवराम महिला मंडल, तृतिय कामाख्या देवी मंडल और चतुर्थ स्थान मनसा देवी मंडल ने प्राप्त किया। इसके अलावा ग्रमीण क्षेत्र में बाकेविहारी मंडल, खेरमाता मंडल व भोलेबाबा मंडल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतिय स्थान पर रहे। इसके साथ ही जानकी देवी को विशिष्ट पुरूष्कार दिया गया। सायंकालीन मंचीय प्रस्तुतियों में महाकाली को समर्पित नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी गई। इस दौरान महाकाली का रूप और भावभंगिमाओं ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके साथ ही सद्भावना स्कूल के नन्हे मुन्हे छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति लोगों के समक्ष दी।
स्वदेशी में ही समाहित है देश की असली आत्मा
मेले में आमंत्रित अतिथियों में दमोह विधायक और पूर्व मंत्री जयंत मलैया स्वदेशी के मूलमंत्र को समझते हुए स्वदेशी में ही भारत की असली आत्मा होने की बात कही। उन्होने कहा कि हमें संकल्प के साथ पूर्ण रूप से विदेशी वस्तुओं का त्याग करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपने जीवन में लाना होगा, जिससे भारत ना सिर्फ आत्मनिर्भर होगा बल्कि आमजन के लिए रोजगार के अवसर पर सृजित होंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटैल, जिला महामं़त्री अरूण तिवारी, महेश पटैल, मनीष तिवारी, संजय सेन, राघवेन्द्र परिहार, अमित बजाज, महाराज सिंह लोधी, भरत यादव, केट अध्यक्ष प्रमोद बजाज
लायनेस क्लब अध्यक्ष अधीर पांडे, कपिल शुक्ला,राजेन्द्र चैरसिया, रमाकंात वाजपेयी, जयसिंह कड़ोप, ब्रजेन्द्र अहिरवाल की उपस्थिति में स्वदेशी जागरण मंच के रविन्द्र जी ने सभी को स्वदेशी संकल्प दिलाया। इसके साथ ही जिले में व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने बालों को दिए जाने बाले उद्यमी सम्मान के लिए श्रीमति रेखा जैन, सुश्री सपना राजपूत, विक्रम राजपूत और मेकअप आर्टिस्ट आस्था सिंह राजपूत को दिया गया। संचालन कृष्णा पटेल ने किया।









