दमयंती नगर में अवैध प्लॉटिंग का खेल: कलेक्टर से शिकायत के बाद भी धड़ल्ले से जारी है रजिस्ट्रियों का सिलसिला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दमयंती नगर में अवैध प्लॉटिंग का खेल: कलेक्टर से शिकायत के बाद भी धड़ल्ले से जारी है रजिस्ट्रियों का सिलसिला

दमोह

जिले के तहसील दमयंती नगर के अंतर्गत ग्राम कुलुवा (हल्का मारूताल) में कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनी विकास का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन को बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद भू-माफियाओं द्वारा नियमों को ताक पर रखकर भूखंडों की बिक्री और रजिस्ट्री का कार्य जारी है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुलुवा में श्री देवेंद्र जैन और श्रीमती अंजना जैन की कृषि भूमि पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस संबंध में जागरूक नागरिकों द्वारा पूर्व में 20 अगस्त 2026 और 15 अक्टूबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के समक्ष लिखित शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।

प्रशासनिक अनदेखी का आरोप

शिकायतकर्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज का आरोप है कि मामला प्रशासन के संज्ञान में होने और जांच लंबित होने के बावजूद, संबंधित भूमि स्वामियों द्वारा पिछले एक माह में कई भूखंडों की रजिस्ट्री करा दी गई है। यह सीधे तौर पर राजस्व नियमों की अवहेलना है। शिकायत में यह भी आशंका जताई गई है कि बिना सक्षम अनुमति के विकसित की जा रही इस कॉलोनी से आम नागरिकों को भविष्य में भारी आर्थिक नुकसान और कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जिलाधीश (कलेक्टर) को एक ‘स्मरण पत्र’ सौंपा गया है। आवेदन में निम्नलिखित प्रमुख मांगें की गई हैं:

1. ग्राम कुलुवा स्थित विवादित भूमि का तत्काल राजस्व जांच और स्थल निरीक्षण कराया जाए।

2. उप-पंजीयक कार्यालय से पिछले माह हुई सभी रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड प्राप्त कर उनकी वैधता की जांच हो।

3. नियम विरुद्ध किए गए नामांतरण (Mutation) को तत्काल निरस्त किया जाए और शेष भूमि के विक्रय पर रोक लगाई जाए।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और अवैध प्लॉटिंग के इस खेल पर कब तक लगाम लग पाती है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail