Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूर्यांश दुबे सुसाइड केस में पुलिस को बड़ी सफलता, दो युवतियां जेल भेजी गई

दमोह

शहर के बहुचर्चित सूर्यांश दुबे सुसाइड केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में दो युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

 

हैरानी की बात यह है कि इस केस की गुत्थी एक ट्रक के नंबर से सुलझी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती के ट्रक का नंबर ही सूर्यांश के फोन का पासवर्ड था। फोन खुलते ही पूरा सच सामने आ गया।

 

क्या था मामला

करीब एक महीने पहले गणेशपुरम में 17 वर्षीय सूर्यांश ने आत्मघाती कदम उठा लिया था। परिवार संपन्न था, आर्थिक तंगी जैसी कोई बात नहीं थी।

मां के मुताबिक सूर्यांश धार्मिक और आज्ञाकारी था। पिता बताते हैं कि वह बेजुबान पशुओं से बेहद प्यार करता था, घायल कुत्ते की भी उसने सेवा की थी।

 

जांच में क्या सामने आया

जांच में दो युवतियों महिमा यादव और कृष्णप्रिया ठाकुर के नाम सामने आए। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने चैट डिलीट कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और सूर्यांश की आर्थिक तंगी की झूठी कहानी गढ़ी।

सूर्यांश का फोन लॉक होने के कारण जांच अटकी हुई थी। साइबर टीम भी फोन खोलने में नाकाम रही थी। लेकिन दोनों की आपसी चैट में पुलिस को एक सुराग मिला कि आरोपी युवती के ट्रक का नंबर ही सूर्यांश के फोन का पासवर्ड है। फोन खुलते ही जांच को नई दिशा मिल गई।

मानसिक दबाव बनाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, प्लान के तहत रूममेट महिमा से दोस्ती कराई गई, लेकिन सूर्यांश संपर्क नहीं रखना चाहता था। आरोप है कि संपर्क तोड़ने की बात पर उसे फंसाने, खुदकुशी करने, नस काटने और जहर की शीशी की फोटो भेजकर डराया-धमकाया गया।

 

पूछताछ में दोनों ने मानसिक दबाव बनाने की बात स्वीकार की है।

 

गिरफ्तारी और आगे की जांच

देहात थाना पुलिस ने जबलपुर के हॉस्टल से दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

एएसपी सुजीत भदौरिया के अनुसार जांच जारी है और अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं। वहीं पिता ने भी और आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें