उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 PPS अधिकारियों के तबादले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शासन की ओर से 12 PPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर से जुड़े अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

तबादले के बाद प्रमोद कुमार को देहरादून से हटाकर रुद्रपुर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

हल्द्वानी में भी अधिकारी बदले गए हैं। मनोज कत्याल, जो अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पद पर तैनात थे, उन्हें 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हरबंश सिंह को अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी बनाया गया है।

ऊधमसिंहनगर में भी बदलाव किया गया है। उत्तम सिंह नेगी को सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है। वहीं अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

हरिद्वार में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा देहरादून और पुलिस मुख्यालय से जुड़े कुछ अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है।

तबादला आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail