प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट बने एसएसजे विश्वविद्यालय के नए कुलपति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया है। लोकभवन से जारी आदेश के बाद उन्होंने कुलपति का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह सोबन सिंह जीना परिसर के निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

प्रो. बिष्ट को विश्वविद्यालय में प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों का लंबा अनुभव है। उन्होंने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रॉक्टर, छात्र कल्याण के सहायक डीन, पुस्तकालय प्रभारी, परीक्षा पर्यवेक्षक, प्रवेश समिति के संयोजक और यू-कॉस्ट के जिला समन्वयक सहित कई जिम्मेदारियां निभाई हैं।

प्रो. बिष्ट का शोध कार्य न्यूक्लियर एरिया, हाई एनर्जी पार्टिकल फिजिक्स, क्वांटम फील्ड थ्योरी, मैथेमेटिकल फिजिक्स और क्लाइमेट चेंज जैसे विषयों से जुड़ा रहा है। उनके पास करीब 27 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। उनके निर्देशन में 17 शोधार्थी पीएचडी पूरी कर चुके हैं, जबकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में उनके 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

उन्हें चीन, इंग्लैंड सहित विभिन्न देशों में सम्मान प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने इटली, हनोई, स्पेन और सिंगापुर का शैक्षणिक भ्रमण भी किया है।

कुलपति का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार परिसर पहुंचने पर प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजीव आर्या, कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या, संकायाध्यक्ष कला प्रो. एचसी जोशी सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail