बारिश में भीग रही तीन नन्ही बछियों को मिला गौशाला का सहारा, पशु प्रेमियों की पहल से सुरक्षित पहुंचीं भैंसवाड़ा फार्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अल्मोड़ा। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच सिमकनी मैदान में खुले आसमान के नीचे तीन नन्ही बछियां भीगने को मजबूर थीं। बारिश और ठंड के कारण उनकी हालत देखकर स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने उनकी मदद के लिए पहल की।

पशु प्रेमी कामिनी कश्यप के सहयोग से तीनों बछियों को सुरक्षित आश्रय दिलाने की व्यवस्था की गई। रविवार सुबह रेडक्रॉस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम मौके पर पहुंची और बछियों को सुरक्षित तरीके से भैंसवाड़ा फार्म स्थित गौशाला पहुंचाने की व्यवस्था की।

इस पूरी पहल में रेडक्रॉस प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’, यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी ‘मंटू’, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी, नामित पार्षद जगमोहन बिष्ट और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अलमिया ने सक्रिय भूमिका निभाई।

लगातार बारिश के बीच खुले मैदान में असहाय अवस्था में पड़ी बछियों को सुरक्षित आश्रय मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने राहत की सांस ली।

टीम से जुड़े लोगों ने कहा कि बेजुबान और असहाय पशु भी हमारी जिम्मेदारी हैं। मुश्किल समय में उनकी मदद के लिए समाज को आगे आना चाहिए। समय पर मिली मदद से तीनों बछियों को बारिश और ठंड से बचाकर सुरक्षित स्थान मिल सका।

इस मानवीय पहल की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की जा रही ह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail