आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लामाचौड़: आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

 

विद्यार्थियों ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया तथा स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र सिंह, ट्रस्टी श्री भुवन चंद्र उपाध्याय एवं सलाहकार डॉ. बी.एस. भाकुनी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा सत्य, सादगी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ। समस्त आर्डन परिवार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail